Sabji Beej Utpadan: Unnat Takneek

by Shashank Sekhar Singh, anjani kumar, Rajnarayan Singh

ISBN: 9789371700740
View Ebook
Imprint : Daya Publishing House
Year : 2027
Price : Rs. 21995.00
Biblio : x+489p., tbls., figs., 25cm.,

Author Profile

डॉ. शशांक शेखर सिंह ने अपने अध्ययन समय में सभी उपाधिया जैसे बी. एस. सी. कृषि, 2015 एम. | एस. सी. कृषि उद्यान ( सब्जी विज्ञान ) 2016 तथा पी. एच. डी. उद्यान 2021 में प्रथम श्रेणी मे पूर्ण किया, डॉ. सिंह अपना प्रारम्भिक योगदान सहायक प्राध्यापक उद्यान जुलाई 2021 में प्रारम्भ किया तत्पश्चात् मार्च 2021 में कृषि विज्ञान केन्द्र नवादा पर विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान) में नियुक्ति प्राप्त किया तथा इसी पद पर वर्तमान में कार्यरत हैं। इनके द्वारा 01 पुस्तक, 01 पुस्तक अध्याय, 13 शोध पत्र, 11 लोकप्रिय लेखो का प्रकाशन किया है। तथा 27 राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय सेमीनार, 02 समर स्कूल में भाग लिया है। डॉ. अंजनी कुमार ने अपना प्रारंभिक करियर 1993 में कृषि विज्ञान केंद्र विदिशा, मध्य प्रदेश में | प्रशिक्षण सहयोगी सह कनिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में शुरू किया और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर बड़े | पैमाने पर काम किया। बाद में वर्ष 2002 में, वह वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में आई. सी. ए. आर. - आई.ए. आर.आई, गुड़गांव में प्रशिक्षण आयोजक के पद पर रहे। 2009 में उन्हें प्रधान वैज्ञानिक के रूप में पदोत्रत किया गया और कृषि विज्ञान केंद्र, गुड़गांव में कार्यक्रम समन्वयक के पद पर कार्य किया गया। इसके बाद 2017 में उन्हें आईसीए आर-अटारी, पटना के निदेशक के रूप में चुना गया। डॉ. कुमार के 56 शोध पत्र, 20 तकनीकी बुलेटिन और मैनुअल, 70 लोकप्रिय लेख, 56 फार्मर साहित्य, 29 किताबे और पुस्तक अध्याय प्रकाशित हो चुके हैं। | डॉ. राजनारायन सिंह, वर्तमान में सह निदेशक प्रसार शिक्षा, बिहार विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर | के पद पर कार्यरत है। इनके द्वारा 31 पुस्तको, 36 शोध पत्रो, 03 प्रशिक्षण मैनुअल, 82 कृषि प्रसार | साहित्य का लेखन के कार्य सम्पादित किया। इनके लेखन कार्यों हेतु मौलिक भाषा (हिन्दी) में पुस्तक लेखन के लिए वर्ष: 2015 में महामहिम राष्ट्रपति महोदय से सम्मान प्राप्त हुआ।

About The Book

प्रस्तुत पुस्तक में सब्जी उत्पादन एवं बीजोत्पादन संबन्धी समस्त जानकारी प्रदान की गई है। प्रस्तुत पुस्तक में सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में देश भर में हुई अनुसंधान उपलब्धियों को एक जगह एकत्र करने का प्रयास किया गया है। देश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों तथा सब्जी अनुसंधान केन्द्रों से हाल में विकसित सब्जियों की विभिन्न उन्नत किस्मों को उनकी विशेषताओं सहित इस पुस्तक में दिया गया है। यह पुस्तक विभिन्न परीक्षणों एवं शोध कार्यों के अनुभवों पर आधारित है जो कि छात्रों, प्रशिक्षकों, तकनीकी प्रशिक्षकों, अध्यापकों, प्रसार कार्यकर्ताओं, उत्पादकों आदि को सब्जी उत्पादन की तकनीकी प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।